दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति ने लगाया निशुल्क सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कैंप

ग्वालियर। दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय रेशम मिल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना और उन्हें सुरक्षित महसूस कराना है। इस कार्यक्रम में लाठी, तलवार और कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष स्मिता नवीन पवार, उपाध्यक्ष सीमा भदौरिया, सचिव शोभा पाठक, सहसचिव आरती दांतरे, मंत्री सुनीता खानविलकर, और सहमंत्री शोभा त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र वर्मा, मनोज दुबे और दुर्वांकुर की सक्रिय सदस्य सीमा समाधिया, कृष्णा भदौरिया, विनीता तोमर उपस्थित रहीं।

Next Post

इनकम टैक्स ऑफिसर होने का झांसा देकर लिया लाखों का दहेज

Sat Jan 17 , 2026
ग्वालियर। वर पक्ष द्वारा झूठ बोलकर शादी कर लड़की वालों से लाखों रुपए का दहेज बंटोर लिया गया जिन्होंने लड़के के इनकम टैक्स ऑफिसर होने का झांसा दिया था। हकीकत सामने आने पर पीड़ित युवती ने महिला थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। जहां पुलिस ने विवेचना उपरांत चार आरोपियों के […]

You May Like