महाराजपुरा के एयरफोर्स स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाई

ग्वालियर: आज तड़के पाकिस्तान पर भारत की वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद ग्वालियर में महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

एयरफोर्स स्टेशन के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आर्मी की मुरार छावनी, टेकनपुर की बीएसएफ अकादमी, नयागांव की सीआरपीफ छावनी के बाहर भी कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। ग्वालियर के राजमाता एयरपोर्ट पर भी एलर्ट मोड है।

Next Post

सीक्रेट एजेंट ने डिप्रेशन में की आत्महत्या

Wed May 7 , 2025
इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक जो कि खुद को भारत सरकार का सीक्रेट एजेंट बताता था ने आत्महत्या कर ली. 27 वर्षीय युवक ने रात 11 बजे अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के […]

You May Like