
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने भाजपा नेता के भांजे के ठिकानों पर छापेमारी कर दी। सिंधी केम्प भानतलैया और करिया पाथर मरघटाई में सर्चिंग करते हुए भारी मात्रा में शराब जप्त की। साथ ही तस्कर को भी पकड़ा इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 36 लीटर वियर एवं अग्रेजी शराब कीमती 25000 रुपये जप्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि ऋषभ सोनकर निवासी सिंधी केम्प भानतलैया के घर के पास बाडे में रेड कार्यवाही की गई। खाकी रंग के 5 कार्टुनों मे भरी हुई 30 बियर के केन 15 लीटर बियर बरामद हुई। आरोपी रिषभ से पूछताछ की गई जिसने कोई भी अधिकार पत्र या लायसेंस प्रस्तुत नहीं किया। पूछताछ में अपने मेमोरेण्डम में आरोपी रिषभ ने स्वीकार किया कि वह अपने घर के वाडे में शराब रखता है और करियापाथर मरघटाई से शराब का विक्रय करता है शेष शराब करिया पाथर मरघटाई में रखना स्वीकार किया।
सीमेन्ट के पाईप के अन्दर छुपा कर रखे थे कार्टून-
आरोपी की निशानदेही पर करिया पाथर मरघटाई में रेड कार्यवाही की गई आरोपी द्वारा सीमेन्ट के पाईप के अन्दर छिपाकर रखी गई तीन कार्टून में एक कार्टून में 18 किंगफिशर बियर प्रत्येक केन में 500 एम एल बियर भरी थी। दूसरे कार्टून में 12 नग पाव शीशी मेजिक मोमेन्ट शराब प्रत्येक पाव में 180 एम एल शराब भरी थी। एक कार्टून में चार बोतल ओल्ड मंक रम दो बोतल रायल स्टेग व्हिस्की 2 बोतल रायल चैलेन्ज 4 बोतल ब्लेंडर प्राईड दो बोतल मेजिक मोमेन्ट कुल 14 बोतल मे भरी हुई 10 लीटर 500 ग्राम अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
मामा पार्टी में पदाधिकारी
आरोपी रिषभ सोनकर के कब्जे से बियर एवं अग्रेजी शराब 36.660 लीटर वियर एवं अग्रेजी शराब कीमती 25000 रुपये जप्त की गई। आरोपी रिषभ सोनकर पिता आशीष सोनकर 27 वर्ष निवासी भानतलैया सिन्धी केम्प हनुमानताल का मामा भाजपा में वरिष्ठ नेता के साथ पदाधिकारी भी हैं।
