महिला से दुष्कर्म कर बेटी को भेजे अश्लील वीडियो फोटो, आरोपी कर रहा ब्लैकमेल

ग्वालियर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शोषण किया गया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो युवक के द्वारा पीड़ित महिला की बेटी के मोबाइल पर अश्लील फोटो वीडियो भेज दी। आरोपी बेटी के नाम से फेक आईडी बनाकर वीडियो और फोटो वायरल कर रहा है।दरअसल, हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका इलाके की रहने वाली विवाहिता को रिठौरा कला निवासी भूपेंद्र मावई पिछले 8 सालों से परेशान कर रहा है।

महिला ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व आरोपी से उसका परिचय हुआ था। आरोपी ने उसे एकांत जगह ले जाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया था। साथ ही उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए थे। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार गलत काम करता रहा। बीते रात भी जब वह एक होटल से खाना बनाकर घर जा रही थी, तभी आरोपी ने जबरन उसे पढ़ाव थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।
जान से मारने की दी धमकी
आरोपी के चंगुल से छूटकर जब महिला संबंधित थाने में पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उसे पड़ाव से किला गेट फिर हजीरा थाने टरकाया गया। इस बीच आरोपी ने मोबाइल पर फिर से जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने महिला की बेटी के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो और मैसेज भी भेजे। महिला का कहना है कि ऐसे में मेरे पास अब आत्महत्या करने के अलावा अब कोई रास्ता नहीं है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत विधि संमत कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

युवा दिवस पर होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार की तैयारियां

Wed Jan 8 , 2025
ग्वालियर: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा दिवस पर ग्वालियर जिले में भी विभिन्न शासकीय व अशासकीय संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार की तैयारियां जारी हैं। इस सिलसिले में यहाँ भारतीय पर्यटन एवं […]

You May Like