जबलपुर: शहर की होनहार छात्रा सुश्री साक्षी खंडेलवाल ने कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल प्रोग्राम (सीएस) की जून सत्र-2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। साक्षी ने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में सभी स्तर उत्तीर्ण कर हासिल की है,जो उनके कठोर परिश्रम और लगन का परिणाम है।
साक्षी ने 235 कुल प्राप्तांक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। साक्षी पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं श्वेता खंडेलवाल की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार,मित्र एवं समाज में हर्ष का माहौल है।
