मई के पहले सप्ताह में आ सकते हैं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

जबलपुर: जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं अपने निर्धारित समय से पूर्व ही संपन्न हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ इन बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी जिले में पूर्ण हो गया है। इसके बाद अब सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो गई थी,जो कि पूरे एक माह बाद 25 मार्च को समाप्त भी हो चुकी है।

इसके अलावा इन बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन भी 21 अप्रैल तक संपन्न हो गया है। जिसके बाद अब माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही परिणाम घोषित करने की तैयारी में लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का परिणाम मई माह के पहले हफ्ते में घोषित कर सकता है।
लगभग 43 हजार विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा
जिले में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के लगभग 43 हजार विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाएं दी है। जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल दसवीं कक्षा के 24000 विद्यार्थी और हाई स्कूल बारहवीं कक्षा के 19000 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करना जिले के सैकड़ों शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा बोर्ड परीक्षा के समय से ही शुरू कर दी गई थी। अब सभी विद्यार्थियों को सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार है।

Next Post

कानपुर से बेंगलुरु चलेगी विशेष ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना में रुकेगी

Sun Apr 27 , 2025
भोपाल। गर्मी के दिनों में दौरान अतिरिक्त रेल यात्री यातायात की मांग को लेकर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है. यात्रा मांग को पूरा करने के लिए कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपूर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. ट्रेन को विशेष किराये पर 6-6 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का […]

You May Like