रायपुर: मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की मदद के लिए भेजी गई राहत सामग्री रायपुर पहुंच गई है। बालाघाट, मंडला और छिंदवाड़ा जिलों से भेजी गई यह सहायता है।
राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना कंगाले ने बाढ़ प्रभावितों के लिए कपड़े, बर्तन और खाद्य सामग्री सहित सहयोग उपलब्ध कराने पर मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
