
इटारसी। शहर विस्तार की योजना में शामिल पुरानी इटारसी बस स्टैंड का काम पूरा हुए लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक यहां से बसों का सञ्चालन शुरू नहीं हो पाया हैं. ऐसे में पुरानी इटारसी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिये बनाया गया यह बस स्टैंड फिजूलखर्ची साबित हो रहा है और नवीन बस स्टैंड शो पीस बनकर सडकों पर खडी रहती हैं बसें, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है.नये बस स्टैंड का उदघाटन 10 जुलाई को हुआ था लेकिन अभी तक यहां बसों का रूकना शुरू नहीं हुआ है.
खाली पडा करोडो का बस स्टैंड प्रशासन के सामने बना चुनौती. इसके लिये आरटीओ और नगरपालिका ने संयुक्त रूप से पूर्व में निरीक्षण किया था. बस स्टेंड का आरटीओ सीएमओ रितु मेहरा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने निरीक्षण कर शहर के बस स्टैंड आकर बस संचालकों और वाहन चालकों को पुरानी इटारसी के बस स्टैंड से होकर आने जाने के निर्देश दिये थे. खास बात यह भी है कि आरटीओ ने बसों को इसके लिये परमिट भी जारी कर दिया है. बाबजूद इसके अब तक बसें यहां स्टॉपेज लेकर नहीं चलाई जा रही है. नये बस स्टैंड के संचालन होने से इस क्षेत्र में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे. पुरानी इटारसी स्थित बस स्टैंड से शहर और शहर से बस स्टैंड आने जाने वालों की संख्या बढने से ऑटो रिक्शा वालों को काम मिलेगा. इसके अलावा खानपान सहित अन्य व्यापार में बढोत्तरी होगी. इधर,विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुरानी इटारसी के नवीन बस स्टेंड पर बसों का स्टापेज शुरू कराया जाए. तभी तो शहर के विकास के और रास्ते खुलेंगे.
