
इछावर. रविवार की दोपहर ग्राम भाऊखेड़ी के समीप बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक डम्पर सामने से आ रहे दूसरे डम्पर से टकरा गया. इस हादसे में बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं.
जिले में रेत परिवहन करने वाले डंपरों की तेज गति लगातार हादसों का कारण बन रही है. आज भी लापरवाहीपूर्वक डंपर चलाने के कारण दो डंपरों की टक्कर हुई है. यह हादसा जिले के इछावर क्षेत्र में भाऊखेड़ी मार्ग पर हुआ है जहां बाइक को ओवरटेक करने के दौरान दो डंपर आपस में टकरा गए. इस हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं.
रेत के परिवहन में लगे डम्परों के कारण अक्सर सड़क हादसे घटित हो रहे हैं. इसके बाद भी संबंधित विभागों द्वारा इनकी रफ्तार पर कंट्रोल करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है. नतीजतन रविवार को भी एक सड़क हादसा घटित हो गया. जानकारी के अनुसार जिले में दिनभर रेत का परिवहन डंपरों द्वारा होता रहता है लेकिन इन डंपरों की रफ्तार काफी ज्यादा रहती है जिसके कारण कई बार हादसे हो जाते हैं.इसके बाद भी डंपरों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. न ही डंपरों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो रही है. बताया गया है कि आज दोपहर भाऊखेड़ी रोड पर बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो डम्पर आपस में भिड़ गए. इस दौरान बाइक पर सवार युवक व महिला भी काफी दूर फिंका गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों डंपरों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है. उल्लेखनीय है कि नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों से रेत के डंपरों द्वारा रेत का परिवहन किया जाना सामान्य बात है लेकिन डंपर चालक वाहन को तेज वाला लापरवाही पूर्वक चलाते हैं जिसके कारण लगातार हादसे होते रहते हैं आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास दोनों डम्पर टकरा गए.
