घायल किसान को देख रूकी जीतू पटवारी की कार, खुद गाड़ी रुकवाकर भिजवाया अस्पताल

इंदौर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की. धार रोड से गुजरते वक्त उनकी नजर सड़क किनारे बेसुध पड़े एक घायल युवक पर पड़ी. तुरंत उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल को खुद की कार में अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

जीतू पटवारी कल धार रोड होते हुए किसी कार्यक्रम के सिलसिले में मांडव की ओर रवाना हो रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. बिना एक पल गंवाए उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी साइड में रोकने का निर्देश दिया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को उठवाया. युवक की हालत गंभीर थी और वह बोलने-समझने की स्थिति में नहीं था. पटवारी ने अपने वाहन का पिछला दरवाजा खुलवाया और खुद खड़े रहकर घायल को उसमें लेटवाया. युवक की लंबाई अधिक होने से गाड़ी में उसे लेटाने में भी दिक्कत आ रही थी, लेकिन पटवारी ने धैर्य से काम लेते हुए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की. इसके बाद घायल को तुरंत धार रोड स्थित वर्मा अस्पताल भिजवाया . इसके बाद ही पटवारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए.

गंभीर अवस्था में था युवक, समय पर मिला उपचार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की स्थिति नाजुक थी और यदि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तो बड़ा खतरा हो सकता था. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पटवारी के इस कदम की सराहना की और कहा कि आमतौर पर नेता कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन यहां पर उन्होंने एक अनजान व्यक्ति की जान बचाने को प्राथमिकता दी. राजनीतिक हलकों में भी जीतू पटवारी के इस कदम की चर्चा रही.

Next Post

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Mon Jul 21 , 2025
रहली। पटनागंज रहली निवासी रूपचंद चौधरी (80 वर्ष) भाग्योदय अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह 9 बजे के लगभग भाग्योदय के गेट के बाहर ऑटो स्टैंड के सामने एक बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। भाग्योदय के गेट पर ऑटो चालक बीच सड़क पर […]

You May Like