
दमोह. पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक मामले का खुलासा किया.बताया कि देहात थाना की सागर नाका चौकी पुलिस द्वारा अवैध देसी कट्टे व कारतूस रखने वालों पर कार्रवाई की है.इस कार्रवाई में 4 नग देसी कट्टे, 12 बोर के मय जिंदा कारतूस 12 बोर के, नगद 2000 कुल कीमती करीबन 22300 बताया गया है.आरोपियों में राघवेंद्र रघघू सेन उम्र 28 वर्ष सरखड़ी, लखन आदिवासी 48 वर्ष निवासी देवरान, संदीप आदिवासी उम्र 23 वर्ष निवासी मुहली हाल बांसा तारखेडा और तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
