ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में हंगामा

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक शुल्कों में बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना देकर नारेबाजी की और कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। छात्रों का आरोप है कि डिग्री, माइग्रेशन, अहर्ता प्रमाण पत्र और प्रोफेशनल डिग्री सहित विभिन्न शुल्कों में 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की। एबीवीपी ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Next Post

सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं: खण्डेलवाल

Wed Aug 19 , 2026
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भोपाल में आयोजित ‘सोशल मीडिया डायलॉग-कॉफी विद स्टेट प्रेसिडेंट’ कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का […]

You May Like