सतना-मैहर संसदीय क्षेत्र में सांसद सुविधा केंद्र का शुभारंभ

सतना :संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनप्रतिनिधि से सीधे संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सांसद श्री गणेश सिंह ने कलेक्ट्रेट के समीप धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर सांसद सुविधा केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 9425172508 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा, पूर्व अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, एकेएस यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनंत सोनी, रवीन्द्र सिंह सेठी, अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, डिप्टी कलेक्टर मैहर आशिमा पटेल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारियां बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। शासकीय तौर पर केन्द्र से लेकर राज्य सरकारों ने आमजनता की समस्यायें सुनने और उनके निराकरण के लिए जनसुनवाई समाधान सहित अनेक फोरम बनाये है। जिनका लाभ करोडो संख्या में नागरिकों ने उठाया है। उन्होंने कहा कि देश के 543 सांसदों में से गुजरात के सांसद सीआर पाटिल ने अपने क्षेत्र में यह सुविधा सर्वप्रथम प्रारंभ की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से सतना संसदीय क्षेत्र में यह दूसरा सांसद सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

सांसद सुविधा केंद्र आमजन और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगा तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सांसद सुविधा केंद्र के माध्यम से क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव आसानी से दर्ज करा सकेंगे। सतना और मैहर की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सांसद जनमित्र गांव-गांव जाकर समस्याओं का आंकलन करेंगे और सांसद तक पहुंचाकर विभिन्न विभागों के समन्वय और सहयोग से उनका निराकरण करायेंगे। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनीटरिंग कर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आमजन को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस पोर्टल पर आमजन अपने सुझाव भी सांसद को भेज सकेंगे।

Next Post

मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता से बदलेगी किशोरों की सोच

Sun Jul 5 , 2026
सीहोर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किशोर-किशोरियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. किशोर परामर्शदाता ममतेश राठौर ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन एवं समय पर काउंसलिंग के महत्व की जानकारी दी तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के माध्यम से उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से भी […]

You May Like