सीहोर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किशोर-किशोरियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. किशोर परामर्शदाता ममतेश राठौर ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन एवं समय पर काउंसलिंग के महत्व की जानकारी दी तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के माध्यम से उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से भी अवगत कराया. कार्यक्रम में प्राचार्य सुनीता जैन, उमंग हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर डॉ. देवेंद्र साहू, कुमेर मालवीय मौजूद थे.
मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता से बदलेगी किशोरों की सोच
