लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी,रावण ने किया सीता हरण

सीहोर। श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर में रामायण रामलीला मंडल के तत्वाधान में प्रयाग राज के कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है. मंचन में भगवान श्रीराम के वनवास के उपरांत वन में विचरण करते हुए शूर्पणखा ने भगवान को देखकर मोहित हो गई. उसके उपरांत लंकापति रावण ने माता सीता का हरण किया, इसका मंचन किया गया. सीता हरण दृश्य का मंचन हुआ. कलाकारों के साथ संत माधवदास महाराज, महंत बृजेश शर्मा, संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, सनातन सेना के प्रदेश सचिव पवन केवट और आयुष गुप्ता आदि ने आरती उतारी. सजीव रामलीला का मंचन देखने के लिए कोलीपुरा, बडिय़ाखेड़ी व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं.

Next Post

जेलर की पुण्यतिथि पर युवाओं ने किया रक्तदान

Sun Jul 5 , 2026
सीहोर। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रवेश परिहार के नेतृत्व में स्वर्गीय नाथूराम जेलर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया. जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम यादव ,पार्षद विवेक राठौर उपस्थित थे. इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में मोनू मंगरोलिया, लखन जाटव, अंकित मंगरोलिया, नमन कचनेरिया, ललित […]

You May Like