
भोपाल। चूनाभट्टी थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ हत्या ,अडीबाजी, अवैध हथियार, मारपीट जैसे दर्जनभर से अधिक मामले पहले से ही दर्ज है.
पुलिस के मुताबिक फरियादी सुरेन्द्र सहारे (40) निवासी खुशीलाल अस्पताल की कैंटीन ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई. सुरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह बाबा नगर में रहने वाले आरोपी दशरथ गजभिये ने अडीबाजी कर शराब पीने के लिये उनसे 500 रुपये मांगे, जिसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली गलौच कर डंडे से उनकी मारपीट कर दी. आरोपी ने इस दौरान जान से खत्म कर देने की धमकी भी दी.
मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. आरोपी के खिलाफ चूनाभट्टी और कोलार थाने में अडीबाजी,अवैध हथियार,मारपीट,हत्या सहित एक दर्जन से अधिक अपराध पहले से दर्ज है.
