तेज बहाव में बही 11वीं की छात्रा, सुबह नाले से मिला शव

सिंगरौली:सरई क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत प्रियंका प्रजापति, पुत्री समित कुमार प्रजापति, की नाले में बहने से मौत हो गई। हादसा शनिवार को उस समय हुआ, जब वह विद्यालय से घर लौट रही थी।जानकारी के अनुसार प्रियंका चमराडीहोल में अपने घर के पास नाला पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक नाले में तेज बहाव आ जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तलाश के दौरान नाले में एक पेड़ पर प्रियंका का स्कूल बैग फंसा हुआ मिला, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ प्रेम सिंह भाटी, शहजाद खान समेत अन्य लोगों ने रात करीब एक बजे तक नाले के आसपास तलाशी अभियान चलाया, लेकिन प्रियंका का कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद रविवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाश के दौरान उसी नाले से प्रियंका का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम पसर गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद हादसे की विस्तृत जानकारी सामने आने की बात कही गई है।

Next Post

साप्ताहिक राशिफल – 20 से 26 सितंबर 2026 तक

Sun Sep 20 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like