भोपाल: राजधानी में मेट्रो रेल के कार्य तेज गति से किया जा रहा है जिसके चलते शहर में कहीं पानी की तो कहीं सीवेज जैसी समस्याओं का सामना जनता को करना पड़ रहा है. इसी तरह से सोमवार को बैरसिया रोड पर डीआईजी बंगले से आरिफ नगर के बीच मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा कोलार जलप्रदाय परियोजना की फीडरमेन लाईन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है जो सोमवार 11 मई होगा.
जिसके चलते जे.पी.नगर, पिंजोमल टेंक, काजी कैम्प, टीला जमालपुरा, आरिफ नगर, कांग्रेस नगर, ग्रीन पार्क, चौकसे नगर, 06 गलियां, छोटी मस्जिद के पास वाली गलियां, नारियलखेड़ा, निशातपुरा क्षेत्र, न्यू आरिफ नगर, रेशम केन्द्र, छोला विश्रामघाट, रम्भा नगर आदि क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा जबकि उपरोक्त क्षेत्रों में मंगलवार, 12 मई 2026 को कम दबाव से जलप्रदाय किया जायेगा
