भिंड: ग्वालियर रेंज के नवागत डीआईजी असित यादव दबोह पहुँचे। भिंड जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाले यादव का स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ झंडा चौक पर स्वागत किया। असित यादव जब भिंड के एसपी थे, तब उन्होंने अपनी कार्यशैली और जन-संवाद के कारण जनता के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी। डीआईजी बनने के बाद पहली बार नगर दबोह आगमन पर स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
इस मौके पर असित यादव ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भिंड जिले से मेरा पुराना ओर गहरा लगाव रहा है यहां के लोगो का प्रेम और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है जो आज हमें देखने को मिली उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “में नायक नही खलनायक हूं” मेरा गाना वायरल हो रहा है जिसे आप देख रहे होंगे। उन्होंने कहा कि नायक के साथ कुछ अपराधियो के लिए खलनायक बनना पड़ता है।
डीआईजी यादव दबोह पुलिस स्टेशन पहुचे जहां थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने अपने समस्त स्टाप के साथ उनकी अगवानी कर फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने पुलिस स्टाफ से कहा कि जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें।साथ ही अपराधियों पर सख्त कार्यबाही करें आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। डी आई जी यादव का स्वागत करने बालो में लाखन सिंह यादव,केशव विजपुरिया, महामंत्री रविंद चिकबा, बृजेन्द्र गुर्जर, राजेंद्र यादव, पार्षद राममोहन मुद्गल, धर्म सिंह शामिल थे। दबोह गल्ला मंडी में व्यपारियों ने स्वागत किया।
