ट्रेनों में रुपए वसूलने वाले किन्नर गिरफ्तार

जबलपुर: आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत् ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने वाले किन्नरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गाड़ी सं. 12296 संघमित्रा एक्स. के जनरल कोच में यात्रियों से पैसे मांगकर न्यूसेंस करने की शिकायत प्राप्त होने पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं आरक्षक चन्द्रेश्वर सिंह के द्वारा जबलपुर स्टेशन के आउटर पर चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी से रेलवे यार्ड में कटनी छोर आउटर पर उतरे 03 किन्नरों को पकड़ा गया.

जिनके द्वारा यात्रियों से पैसा वसूलना व न्यूसेंस करना स्वीकार किया। इन किन्नरों की पहचान सनम गुरू हेमा 23 वर्ष जीनत गुरू हेमा 24 और सुनैना गुरू सनम 27 वर्ष तीनों निवासी कटनी के है। इनके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 145, 147 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

Next Post

क्वेटा में ट्रेन के पास आत्मघाती विस्फोट: मलबे में तब्दील हुए डिब्बे, 30 लोगों ने गंवाई जान

Sun May 24 , 2026
क्वेटा: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जाफर एक्सप्रेस के पास हुए आत्मघाती धमाके के बाद भयावह मंजर देखने को मिला। विस्फोट में कई डिब्बे पटरी से उतर गए, आग लग गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 से अधिक घायल […]

You May Like