छापामार कार्रवाई में अवैध शराब जब्त

इछावर। जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है. आबकारी विभाग द्वारा ग्राम फांगिया, ब्रिजिशनगर एवं बावडिय़ा चोर में दबिश दी गई. सात प्रकरण में 16 लीटर कच्ची मदिरा एवं 330 किलों महुआ लाहन जब्त किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत 36 हजार 400 रुपए बताई जाती है. जिला आबकारी अधिकारी दीपसिंह राठौर ने बताया कि यह कार्रवाई उपनिरीक्षक माधव कुण्डल, प्रियवंदना पाण्डे, प्रियंका यादव एवं नगर सैनिकों द्वारा की गई. विभाग की छापामार कार्रवाई आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

Next Post

बाइक भिड़ंत में दादा-पोते सहित 3 घायल

Mon Feb 23 , 2026
इछावर। थाना अन्तर्गत रामनगर गांव के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में 7 वर्षीय बच्चे सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 112 वाहन की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से दो लोगों की नाजुक हालत को देखते […]

You May Like