बाइक भिड़ंत में दादा-पोते सहित 3 घायल

इछावर। थाना अन्तर्गत रामनगर गांव के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में 7 वर्षीय बच्चे सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 112 वाहन की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है, जबकि घायल बच्चे का इलाज इछावर में ही जारी है.

जानकारी के अनुसार हालियाखेड़ी निवासी प्रहलाद अपने 7 वर्षीय पोते विनायक के साथ बाइक पर सवार होकर इछावर की ओर आ रहे थे. उसी समय दूसरी बाइक पर सवार मुगली निवासी कृपाल सिंह इछावर की तरफ से रामनगर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रामनगर गांव के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. मौके पर पहुंचे डायल 112 का वाहन से सिविल अस्पताल में भर्त कराया गया. जहां से कृपाल सिंह और प्रहलाद की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया है. वहीं, घायल 7 वर्षीय विनायक का इलाज सिविल अस्पताल में ही चल रहा है.

 

Next Post

31 अनाथ बेटियों का किया कन्यादान

Mon Feb 23 , 2026
बुधनी। तहसील के ग्राम बोरना में स्व. पंडित रामकुमार तिवारी की पुण्य स्मृति में तिवारी परिवार द्वारा स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति और सामाजिक उत्थान से जुड़े आयोजन किए गए. वहीं 31 निर्धन बेटियों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया. इनमें 13 अनाथ बेटियां शामिल रहीं, जबकि शेष 11 विभिन्न जातियों […]

You May Like

मनोरंजन