कार खाई में गिरी, दो सगे भाइयों की मौत

इंदौर: सांवेर इलाके में रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई, जबकि उनके साथ कार में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार सड़क पर पहले से पलटा पड़ा प्याज से भरा कंटेनर से टकराकर खाई में जा गिरी.प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्माट रोड पर हुई इस दुर्घटना में शिक्षक कॉलोनी चंद्रावतीगंज निवासी 24 वर्षीय वृषभ बोरासी और 21 वर्षीय हर्ष बोरासी की मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार खाई में जा धंसी. घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सांवेर अस्पताल भिजवाया. परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वृषभ की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी. उनके पिता का निधन पहले ही हो चुका है. अब घर में मां और एक छोटी बहन ही शेष रह गई हैं. पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव जैसे ही घर पहुंचे, पूरे नगर में मातम छा गया. भाइयों की अर्थी एक साथ उनके निवास से उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं, फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

पति की मौत के सात दिन बाद पत्नी ने पंचायत में किया हत्या का कबूलनामा

Thu Aug 28 , 2025
गुना:मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बंजारी बर्री गांव में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 21 अगस्त को 41 वर्षीय कैलाश बंजारा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी सम्पो बाई ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर तुरंत अंतिम संस्कार करवा दिया, लेकिन गले पर रस्सी जैसे निशान संदेह का […]

You May Like