पति की मौत के सात दिन बाद पत्नी ने पंचायत में किया हत्या का कबूलनामा

गुना:मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बंजारी बर्री गांव में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 21 अगस्त को 41 वर्षीय कैलाश बंजारा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी सम्पो बाई ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर तुरंत अंतिम संस्कार करवा दिया, लेकिन गले पर रस्सी जैसे निशान संदेह का कारण बने।बुधवार को गांव में बुलाई गई पंचायत में सम्पो बाई ने सबको चौंकाते हुए कबूल किया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है।

महिला ने बताया कि पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सम्पो बाई का प्रदीप शर्मा नामक युवक से प्रेम संबंध था और हत्या के पीछे साजिश की संभावना है।गांव में चर्चा है कि कैलाश को पहले गोली मारी गई और फिर गला दबाया गया। पंचायत के बाद परिजनों ने सम्पो बाई को थाने ले जाकर पुलिस को आवेदन सौंपा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संवेदनशील है और शव का अंतिम संस्कार हो जाने से जांच जटिल हो गई है। पुलिस अब सभी पक्षों से बयान लेकर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

Next Post

OBC आरक्षण पर CM संग सर्वदलीय बैठक

Thu Aug 28 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सदस्यों को आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और ओबीसी वर्ग के हितों […]

You May Like