
दमोह। रविवार को झमाझम बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे। इधर तेजगढ़ थाना क्षेत्र में दो जगह आकाशीय बिजली गिरने से दो मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है.कंसा व पुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है. आरजेएस उर्फ अज्जू पिता राम प्रताप यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कंसा थाना तेजगढ़ की मौत हो गई,बाड़े में भूसा ढक रहा था तभी युवक अचानक बिजली गिर गई. वहीं तेजगढ़ के पुरा बैरागढ़ में मुकेश पिता भगवानदास लोधी उम्र 30 बर्ष की मौत हुई. बताया गया कि गांव से नदी तरफ जा रहा था, तभी युवक अचानक बारिश होने से आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था, जिस पर आकाशीय बिजली गिर गई थी और मौत हो गई. साथ ही हर्रई सिंगौरगढ़ में भी देशराज अहिरवाल के घर के पास लिप्टिस के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से नीचे पेड़ की डाली टूट गई, नीचे आग भी लग गई, पर कोई जनहानि नही हुई.