45 हजार कीमत स्मैक हेरोईन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विंध्यनगर पुलिस ने की कार्रवाई

सिंगरौली: नशे के विरुद्ध चलाये जा अभियान के क्रम में विंध्यनगर टीआई अर्चना द्विवेदी ने ग्राम गहिलगढ़ मे एक व्यक्ति 8.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कमर रजा पिता समसुद्वाह उम्र 24 वर्ष निवासी बलियरी को ग्राम गहिलगढ़ मे स्मैक की बिक्री करते हुए 8.40 ग्राम स्मैक के साथ विन्ध्यनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वही थाना प्रभारी ने बताया की नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं । उक्त कार्यवाही में टीआई अर्चना द्विवेदी, सउनि संतोष साकेत, सउनि रमेश प्रजापति, प्रआर पंकज सिंह, प्रआर रमागोविन्द तिवारी, आरक्षक अमलेश कुमार सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही

Next Post

मकबरों की दुर्दशा सुधारें

Wed Feb 5 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like