गैस संकट: घरेलू उपभोक्ताओं को किल्लत, बुकिंग के लिए भटक रहे; कॉमर्शियल सिलेंडरों पर रोक से होटल व्यवसाय बेपटरी

भोपाल: राजधानी में गैस सिलेंडरों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. गुरुवार को घरेलू गैस सिलेंडर बुक करने के लिए उपभोक्ता परेशान होते रहे. वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारी परेशान होते दिखाई दिए. गैस सिलेंडर की समस्या को देखते हुए इंडक्शन चूल्हें की तरफ भी लोगों के रुझान देखे गए. भोपाल जहां प्रदेश की राजधानी है वहीं यह पर्यटक स्थल भी है. यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में अन्य जिलों और राज्यों से लोग घूमने आते हैं. जो होटलों में ही खाना खाते हैं. अगर इसी तरह से गैस की किल्लत रही तो होटल व्यवसाय और रेस्टोरेंट बुरी तरह से प्रभावित होंगे.
आठ दिन का है गैस भण्डार
जिला आपूर्ति अधिकारी जादौन ने बताया कि राजधानी में 38 गैस एैजेंसियां हैं. डोमेस्टिक गैस का आठ दिन के लिए भण्डार है. जिले में प्रतिदिन लगभग 400 मीट्रिक टन गैस की खपत होती है. प्रशासन के पास वर्तमान में 32 सौ मीट्रिक टन गैस का भण्डार है जो कि आठ दिन तक किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी. प्रतिदिन गैस की आवक हो रही है. होटल व्यवसासियों को बता दिया गया है कि वह अपनी अन्य व्यवस्था करें. जैसे इन्फ्रोरेड इंडक्शन गैस भट्टी जो कि बड़े शहरों के होटलों में उपयोग किया जाता है. यह फिर इलेक्टॉनिक भटटी का इंतजाम करें. पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ता की पूर्ति है. शैक्षणिक संस्थान, हॉस्टल, अस्पताल, आर्मी,पुलिस केंटीन के लिए गैस की आपूर्ति जारी रहेगी.
पेट्रोल का भंडार पंप के पास
जिला आपूर्ति अधिकारी जादौन ने बताया कि भोपाल जिले में 191 एवं पेट्रोल पंप संचालित हैं. सभी अपनी खपत के आधार पर टेंकर बुलवाते हैं. पेट्रोल के टेंकर कम ज्यादा आते रहते हैं. इसके स्टॉक की जानकारी पेट्रोल पंप पर ही होगी. लेकिन किसी भी तरह की कमी नहीं है.
नहीं हो रहे बुक गैस सिलेंडर
वैसे गैसे एैजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं बताई गई. जीटीबी कॉम्पलेक्स स्थित स्थित एचपी की एैजेंसी बुक एन कुक पर उपभोक्ता परेशान दिखाई दिए. अधिकतर उपभोक्ता एैजेंसी द्वारा बुकिंग के लिए जारी नंबर पर बुक ना होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे. इस समस्या को लेकर 74 बंगला निवासी धीरज वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन सिलेंडर बुक नहीं हो रहा है. जितनी बार भी कोशिश की वह मोबाईल नंबर बंद बताया गया. वहीं करोंद क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर मेें रहने वाले डीएन पाण्डे ने भी गैस सिलेंडर बुकिंग वाला नंबर बंद होने की बात कही. संत आशाराम नगर के अलकृत दुबे ने बताया कि नारायण नगर में विनायक संस किंग के नाम से गैस एैजेंसी है, जहां पर बुकिंग की कोई समस्या नहीं है.
शहर के रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री पर सरकार के द्वारा प्रतिबंध किए जाने से जहां पर बड़े होटल रेस्टोरेंट में समस्या खड़ी हो रही है, वहीं शहर में हजारों की तादात में हाथ ठेलों और गुमटियों से चाय नास्ता और खाने की बिक्री की जाती है. इनके पास ना तो बिजली के कनेक्शन भी नहीं है. यह सभी बंद होने की कगार पर हैं.
दो हजार में भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
जिला न्यायालय के बाहर डब्बू साहू चाय टी स्टाल चलाने वाले कमलेश साहू ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना बंद हो गया तो हम घरेलू सिलेंडर से काम चला रहे हैं, लेकिन वह भी खत्म होने वाला है, ब्लैक में दो हजार रुपए में भी नहीं मिल रहा है. एैसी स्थिति में हमारे लिए रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी. यह काम बंद करना पड़ेगा.
इनका कहना है
कलेक्टर को ज्ञापन दिया है, उनसे होटलों के लिए गैस सिलेंडर की समस्या को दूर करने की बात की है.
तेजकुल पाल सिंह, अध्यक्ष, भोपाल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
मैंने पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखा है. गैस सिंलेडर की समस्या को जल्द हल किया जाए. वहीं होटल व्यवसायियों को भले ही पहले की अपेक्षा थोड़ा कम मात्रा में कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराये जाएं.
गोविंद गोयल, अध्यक्ष, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स
कॉमर्शियल सिलेंडर पर तीन दिन के लिए रोक लगाई है.थिंक गैस एैजेंसी की सप्लाई बढ़ाने का बोला है, पहले जो बुकिंग पर जल्द सिलेंडर मिल जाता था वह अब 25 दिन में मिलेगा. बुकिंग का सर्वर क्रेश हो गया था जो अब शुरू हो गया है. बुकिंग की समस्या नहीं आएगी.
सुमित कुमार पाण्डेय आईएएस, अतिरिक्त कलेक्टर भोपाल

Next Post

​शादी में गए थे माता-पिता, पीछे से भाई के दोस्त ने घर में घुसकर की हैवानियत

Fri Mar 13 , 2026
छिंदवाड़ा: जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के झाबू ढाना के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पीडि़ता घर में अकेली थी। जानकारी अनुसार पीडि़ता के माता-पिता वैवाहिक […]

You May Like

मनोरंजन