​शादी में गए थे माता-पिता, पीछे से भाई के दोस्त ने घर में घुसकर की हैवानियत

छिंदवाड़ा: जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के झाबू ढाना के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पीडि़ता घर में अकेली थी। जानकारी अनुसार पीडि़ता के माता-पिता वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान पीडि़ता घर में अकेली थी।

तभी पीडि़ता के भाई का दोस्त उसके घर पहुंचा। जहां उसने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दूसरे दिन पीडि़ता ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद माता-पिता के साथ थाने पहुंची पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने षिकायत पर पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

एलपीजी, पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें: गौरव

Fri Mar 13 , 2026
सिंगरौली : म.प्र. शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश के परिपेक्ष्य में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के नागरिको से अपील करते हुये पैनिक बुकिंग न करने और घरेलू गैस का आवश्यकता अनुसार उपयोग करने को कहा है। साथ ही गैस एजेंसियों को कालाबाजारी, जमाखोरी […]

You May Like