कलेक्टर-पुलिस कप्तान ने खेला टेबल टेनिस

सीहोर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चर्च ग्राउंड में अनेक खेल गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने खिलाडिय़ों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उन्हें प्रोत्साहित किया.

कलेक्टर बालागुरू के व एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को स्पोर्ट्स सामग्री किट भी प्रदान की. कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और सहयोग की भावना का पाठ पढ़ाते हैं. खेलों से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक मजबूती भी आती है.

उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उसे जीवन की चुनौतियों से लडऩे की शक्ति देते हैं. कलेक्टर और एसपी द्वारा टेबल टेनिस खेलने से खिलाडिय़ों का जोश और भी दोगुना हो गया. इस अवसर पर सभी को खेल गतिविधियों से जुड़कर स्वयं को स्वस्थ बनाने की शपथ भी दिलाई गई. इस मौके पर खेल अधिकारी रूबिका देवान, मनोज कन्नौजिया, सूबेदार प्राची राजपूत सहित खिलाड़ी मौजूद थे.

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Fri Aug 29 , 2025
लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर हादसा, जेब से मिला रतलाम का टिकट इंदौर. लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. हादसे की सूचना स्टेशन स्टाफ ने जीआरपी पुलिस को दी. जीआरपी […]

You May Like

मनोरंजन