छत भर भराकर कर गिरी , मलबे में दबने से 2 की मौत, 3 घायल

पेटलावद(झाबुआ) । निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेटलावद के थांदला रोड पर हुए बिल्डिंग हादसे में 5 व्यक्तियो को रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भेजा गया। इसमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

इस मामले में जानकारी देते हुए तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल ने बताया कि आज इस निर्माणाधीन भवन में मजदूरों की टीम के द्वारा छत भराई का कार्य किया जा रहा था। एक हिस्से की छत गिरने के उसमें मजदूरों के दबे होने के चलते रेस्क्यू शुरू किया गया। मृतक ओर घायलों को उचित सहायता दी जाएगी।

 

*जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू किया*

 

जैसे ही यहां घटना की जानकारी मिली मौके पर टी आई दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। दो जेसीबी एवं एक क्रेन बुलाकर मजदूरों को निकाला गया। इधर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि इत्ता बड़ा हादसा होने के बाद भी डाक्टरों की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई। इस हादसे में प्रकाश रामाजी प्रतापत उम्र 38 , लालू होमला परमार झावालिया की मृत्यु हो गई है। वहीं चिन्टू मांगीलाल मुणिया उम्र 16 ग्राम मालपाडा, मांगीलाल अमरसिंग मुनिया उम्र 18 मालपाडा , गुड्‌डा कालू परमार झावलिया घायल हो गए। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

 

*प्रशासन पर हुए सवाल खड़े हुए खड़े*

 

नगर के मुख्य मार्ग के निकट सिनेमा हॉल सहित स्विमिंग पूल निर्माण का कार्य काफी समय से चल रहा था। आज घटना के बाद जिम्मेदार पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। तहसीलदार श्री निगवाल ने भी बताया कि नगर परिषद एवं राजस्व से किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं ली है।ऐसे में सवाल यह भी ही है कि इत्ता बड़ा निर्माण कैसे हो सकता है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रहे हैं।

Next Post

कठुआ मुठभेड़: तीन से चार आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका

Sun Mar 23 , 2025
श्रीनगर 23 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव के जंगल में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुआ। इस मुठभेड़ में तीन से चार आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के […]

You May Like

मनोरंजन