कठुआ मुठभेड़: तीन से चार आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर 23 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव के जंगल में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुआ। इस मुठभेड़ में तीन से चार आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव के जंगलों में सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

सूत्रों ने बताया कि कठुआ के हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव के जंगल में मुठभेड़ शुरू होने के बाद तीन से चार आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।

 

Next Post

थाना प्रभारी ने मेरे बाल खींचे, मेरी मां को पीटा और गालियां दी...

Sun Mar 23 , 2025
  *बिटिया ने मांगा इंसाफ* ग्वालियर। हजीरा क्षेत्र के बिरला नगर में रहने वाली नाबालिग ने थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह पर घर में घुसकर उसे व उसकी मां के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पूरी घटना का वीडियो वायरल करने वाली किशोरी का आरोप है कि ग्वालियर पुलिस इस […]

You May Like