श्मशान भूमि नहीं मिलने पर शव रखकर किया चक्का जाम, 2 किमी दूर किया अंतिम संस्कार

बनखेड़ी। बनखेड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम नादना में 45 वर्षीय हलकोरी चौधरी की पैरालाइज (लकवा) के कारण मृत्यु के बाद ग्रामीणों ने श्मशान भूमि की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। माल्हनवाड़ा से डूमर जाने वाले प्रधानमंत्री सड़क मार्ग पर स्कूल एवं बजरंगबली मंदिर के सामने शव रखकर प्रशासन से श्मशान के लिए जमीन देने की मांग की गई।

सूचना मिलते ही एसआई मालवीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शासकीय भूमि पर अंतिम संस्कार कराने की बात कही, लेकिन अहिरवार समाज के कुछ लोग तत्काल लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।

ग्रामीण परसोत्तम ने बताया कि वे कई दिनों से श्मशान के लिए मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

गांव के गब्भु पिता भुगंत सिंह ने लगभग 70 डिसमिल निजी भूमि दान देने की इच्छा जताई, परंतु उस जमीन पर कथित अतिक्रमण होने के कारण समाज ने उसे स्वीकार नहीं किया। वहीं पूर्व में पंचायत आवेदन पर खसरा नंबर 311 शासकीय भूमि श्मशान के लिए चिन्हित की गई थी, जिस पर अवैध कब्जा पाया गया और वर्तमान में भी खेती की जा रही है।

ग्राम पंचायत परसवाड़ा में पक्का श्मशान घाट लगभग 700–800 मीटर दूरी पर मौजूद होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया गया। थाना प्रभारी द्वारा समझाने पर भी कुछ लोग अपने अधिकारों की बात करते रहे।

आखिरकार पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार ग्राम सुरेलारणधीर की डांग क्षेत्र में लगभग 2 किलोमीटर दूर कराया गया।

इन्होंने कहा

“वर्ष 2017 से विभिन्न स्थान चिन्हित किए गए, लेकिन किसी भी स्थान पर श्मशान घाट निर्माण नहीं हो सका। ग्राम नंदना में चरनोई या अन्य उपलब्ध भूमि नहीं है और परसवाड़ा के श्मशान का उपयोग ग्रामीण नहीं करना चाहते।”

रामेंद्र रघुवंशी, पटवारी हल्का नं. 27

“जमीन मिलते ही पंचायत श्मशान घाट का निर्माण करा देगी, फिलहाल भूमि उपलब्ध होना जरूरी है।”

कृष्ण गोपाल शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत परसवाड़ा

Next Post

तेज रफ्तार में भरे माल वाहक वाहन लोगो के लिए काल

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर। सिंगरौली में माइंस से निकले वाले कोयले व राख के परिवहन के लिए उपयोग में लाये जाने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार में भागते है। जिसके कारण कई दुर्घटनाएं घटित हुई है। तेज रफ्तार में भागते वाहन लोगो के लिए काल बनते जा रहे है। इस संबंध में दायर […]

You May Like