मां जैसी ममता से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मंत्री निर्मला भूरिया

भोपाल। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने निवास पर प्रेरणा एवं संवाद कार्यक्रम में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन और सीएम कोविड बाल सेवा योजना से लाभान्वित बच्चों के साथ भोजन किया और उन्हें स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए। परिवार जैसे माहौल में उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।

मंत्री भूरिया ने कहा कि कोविड ने भले ही इन बच्चों के माता-पिता को छीन लिया हो, पर अब समाज, सरकार और मैं स्वयं इनकी अभिभावक हूँ। बच्चों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। संवेदनशील पहल दिखाते हुए उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपये की सहायता राशि उन बच्चों के लिए दी जिन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया था।

उन्होंने पिछले वर्ष भी 13 लाख रुपये की व्यक्तिगत सहायता दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना और मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना से बच्चों को आर्थिक सहायता, शिक्षा, बीमा और राशन जैसी सुविधाएँ मिल रही हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आशा की किरण बन रही हैं।

Next Post

जल, जंगल, जमीन और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ जोबट में कांग्रेस की विशाल आदिवासी अधिकार सभा

Wed Nov 12 , 2025
जोबट। जोबट विधानसभा क्षेत्र के डाबड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी एवं आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले ‘आदिवासी अधिकार यात्रा’ के तहत एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। “जल, जंगल, जमीन और संविधान की रक्षा” के संकल्प के साथ आयोजित इस जनसभा में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में […]

You May Like