छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर चितरंगी,मोरवा में कॉंग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

सिंगरौली। कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत पर सियासत गरमा है। एक ओर जहां प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इस दवा को बैन करते हुए फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक रंगनाथ को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में विपक्ष सरकार को घेरने में लगी है।

चितरंगी, देवसर, मोरवा में जिलाध्यक्ष सरस्वती सिंह, संकठा सिंह, पार्षद शेखर सिंह समेत अन्य कांग्रेसियों ने छिंदवाड़ा में मरे बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं न्याय की माँग को लेकर कैंडल मार्च निकाल विरोध किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और मुख्यमंत्री के इस्तीफा की माँग की। सभा में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए तथा मृतक मासूम की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Next Post

महू में भीषण सड़क हादसा : कार और वैन की टक्कर में चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

Thu Oct 9 , 2025
इंदौर. महू में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा इतना भयावह था कि दो कारों की आमने-सामने की टक्कर के बाद वैन में आग लग गई और उसमें सवार दो युवक मौके […]

You May Like