आचार्य सुनील सागर महाराज के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

भोपाल। पद्मावती पोरवाल क्षेत्रीय समिति के श्रद्धालुओं ने आचार्य सुनील सागर महाराज के दर्शन कर श्रीफल समर्पित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन समरदा, भोपाल विधायक प्रतिनिधि राजेश जैन मुस्कान, दीपेश जैन, भविष्य जैन, उज्ज्वल जैन और प्रयास जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस बीच आचार्य सुनील सागर महाराज के प्रमुख शिष्य मुनि सविज्ञ सागर महाराज की कठोर तपस्या जैन समाज के लिए प्रेरणा का केन्द्र बनी हुई है। पद्मावती पोरवाल महासभा क्षेत्रीय समिति के प्रवक्ता भविष्य जैन के अनुसार वर्ष 2026 में मुनि श्री ने 186 दिनों की अवधि में 153 उपवास और 33 पारणों की विशेष तप साधना पूर्ण की है।

मुनि सविज्ञ सागर महाराज ने अपने संयम जीवन में अनेक कठिन तप किए हैं। वर्ष 2022 में अजमेर में चार माह तक एकांतर उपवास किया। वर्ष 2023 में भोपाल में 32 निर्जल उपवास तथा वर्ष 2024 में नैनवां-बूंदी में 48 निर्जल उपवास पूर्ण किए। वर्ष 2025 में अहमदाबाद में उन्होंने धार्मिक संकल्प के तहत 60 उपवास और 20 पारणे किए।

इंदौर में 7 मार्च 1985 को मनीष जैन के रूप में जन्मे मुनि सविज्ञ सागर महाराज ने आचार्य सुनील सागर महाराज के सान्निध्य में वैराग्य जीवन अपनाया और 15 अक्टूबर 2021 को मुनि दीक्षा ग्रहण की।

किशनगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने इंदौर के प्रमुख जैन तीर्थ एवं मंदिरों नवग्रह जैन मंदिर, गोम्मटगिरि, सुमति धाम और कांच मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।

 

Next Post

राजस्व मामलों में लापरवाही: संभागायुक्त ने तहसीलदारों को थमाया कारण बताओ नोटिस

Tue Sep 8 , 2026
भोपाल। संभागीय आयुक्त कार्यालय में सोमवार को संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन सहित अन्य राजस्व मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। नामांतरण के कुल 45 हजार 964 प्रकरणों में से 28 हजार 365 का निर्धारित […]

You May Like