फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: शहर में फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो ठगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी खुद को विभिन्न बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों का एजेंट बताकर लोगों से प्रीमियम राशि वसूलते थे, लेकिन न तो पॉलिसी जारी करते थे और न ही रकम लौटाते थे.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आर्थिक अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम को जब रिटायर्ड अधिकारियों की शिकायतें मिलीं तो जांच शुरू की गई. जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम ममता तंवर और परमदीप सिंह कुमार हैं. इन दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ताओं विरेंद्र सिंह अरोरा, महेश वर्मा, महेश चंद, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, चंद्र सिंह, कैप्टन शिवचरण पंड्या और द्वारकादास से इंश्योरेंस पॉलिसी जारी कराने के नाम पर लाखों रुपए लिए थे.

रकम लेने के बाद न तो किसी को पॉलिसी दी गई और न ही पैसे लौटाए गए. क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण की मदद से आरोपियों का पता लगाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अलग-अलग नामों से यह ठगी कर रहे थे. पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं. पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके बैंक खातों, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है. साथ ही, इनके नेटवर्क से जुड़ी और ठगी की घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है.

Next Post

48 घंटे में लौटाना होगा Asia Cup ट्रॉफी…वरना नकवी पर नकेल कसने की तैयारी में BCCI

Sat Nov 1 , 2025
भारत ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को हराया, लेकिन ट्रॉफी अब तक बीसीसीआई को नहीं मिली है; विवाद पर 4 नवंबर को आईसीसी बैठक में चर्चा होगी। भारत ने एशिया कप 2025 का फाइनल पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीता था, लेकिन अब तक ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट […]

You May Like