
सागर। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने शाहगढ़ के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 21 नियमित शिक्षक एवं 9 अतिथि शिक्षक विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। इस पर कठोर कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित शिक्षकों की एक वेतनवृद्धि रोकने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान शासकीय उमावि मॉडल शाहगढ़ में 12 में से 1 शिक्षक अनुपस्थित मिला। शासकीय उत्कृष्ट उमावि शाहगढ़ में 34 में से 17 शिक्षक गैरहाजिर रहे, वहीं शासकीय कन्या उमावि शाहगढ़ में 9 में से 3 शिक्षक उपस्थित नहीं थे।
जिन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई, उनमें काशीराम अहिरवार, कमलेश कुमार रावत, रामदयाल अहिरवार, अरविंद कुमार जैन, प्रीति जैन, ममता वर्मा, शैलेन्द्र कुमार जैन, प्रशांत कुमार जैन, कैलाश अहिरवार, नीलम जैन, प्रति तिवारी, रूचि जैन, मंजूषा जैन, रूचि गुप्ता, माखनलाल गुप्ता, देवेन्द्र सिंह राजपूत, राधा सोनी, पूनम गुप्ता व अभिलाषा शुक्ला शामिल हैं।
शिक्षा अधिकारी ने आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रखने की बात कही है।
