शासन और समाज के बीच की कडी बनें सामाजिक संगठन

सतना:मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वैच्छिकता पर्व कार्यक्रम जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार सतना में पद्म श्री बाबूलाल दाहिया के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में किया गया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों, नवांकुर समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के परमार्शदाता एवं छात्रों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शासन के साथ मिलकर उल्लेखनीय कार्य किये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान रास्तों में लम्बे जाम में फंसे यात्रियों की यातायात व्यवस्था एवं उन्हें जल और भोजन पैकेट उपलब्ध कराने के साथ-साथ यात्रियों के साथ आत्मिक संवाद एवं समन्वय करना प्रशासन के लिए चुनौती थी। जन अभियान परिषद का प्रशासन के साथ परिषद से जुडी संस्थाओं एवं सामाजसेवियों का सहयोग लेकर स्थापित हाल्टिंग सेंटर के माध्यम से यातायात को सुगम बनाने में सफलता प्राप्त की गई। भविष्य में प्रशासन के साथ कैसे समाज से मार्गदर्शन लेते हुए शासकीय योजनाओं के क्रियान्वन को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है इसके लिए साझा प्रयास किये जायेंगे।

Next Post

नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलने का प्रयास, कूदकर बचाई जान

Sat Jul 5 , 2025
सतना:अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन में लगे लोगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने नायब तहसीलदार पर ही ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने की कोशिश कर दी. यह तो गनीमत रही कि सतर्कता बरतते हुए नायब तहसीलदार ने कूदकर अपनी जान बचा ली.मैहर जिले की रामनगर तहसील अंतर्गत कुबरी […]

You May Like

मनोरंजन