ग्वालियर: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वीरांगना प्रणाम कार्यक्रम आज प्रात: लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भागवताचार्य सुश्री कृष्णा रावत थीं।
अध्यक्षता ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ.मनमोहन वैद्य विशेष रूप से उपस्थित थे। सैकड़ों संघ स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।
