विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026: सीएम डॉ यादव ने युवाओं से किया संवाद


भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के प्रथम चरण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ मुख्यमंत्री निवास परिसर में संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं के विचार, सुझाव और नवाचारों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे संवाद मंच युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास से जुड़े नवाचारी विचार साझा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव और अपेक्षाएं भी रखीं।

Next Post

तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाज़ी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : सूद

Wed Jan 7 , 2026
नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के गृह मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि तुर्कमान गेट स्थित फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाज़ी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री सूद ने आज यहां एक बयान जारी कर कहा कि मस्जिद के इर्द-गिर्द कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान […]

You May Like