इंदौर: पुलिस ने संयोगितागंज और पलासिया क्षेत्र में अलग-अलग जगह दबिश देकर अवैध शराब पीने और रखने वालों पर कार्रवाई की. इस दौरान कई आरोपियों से अधभरी शराब की बोतलें, क्वार्टर, पानी की बोतलें और गिलास जब्त किए गए. संयोगितागंज थाना क्षेत्र में जीपीओ चौराहा और नवलखा बस स्टैंड इलाके से सचिन, रामेश्वर दांगी, राहुल राठौड़, कल्याणसिंह और देवराज दांगी को बीयर, वोडका और अंग्रेजी शराब की अधभरी बोतलों के साथ पकड़ा.
इसी तरह पलासिया थाना क्षेत्र में बड़वानी प्लाजा के पास की गई कार्रवाई में धनराज सोलंकी, उमेश सोलंकी और मुलंचद सारवान से देशी शराब के क्वार्टर, पानी की बोतल और डिस्पोजल गिलास बरामद हुए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.
