इंदौर: राऊ क्षेत्र में दहेज की मांग और मारपीट से परेशान महिला ने आत्महत्या की कोशिश की. सिलिकॉन सिटी सेक्टर-एन स्थित फ्लैट में रहने वाली 34 वर्षीय रीना गुप्ता ने पति संदीप सतसंगी द्वारा 20 लाख रुपए दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर फिनाइल पी लिया था.
गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी जान बच गई. पीड़िता की शिकायत पर राऊ पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की
