रीवा: शहर के अंदर हाथ ठेला एक सबसे बड़ी समस्या है, फल से लेकर चाट-फुल्की एवं आईस्क्रीम के वाहन शहर के फ्लाई ओवर के नीचे दुकान सजाते है. जिसके चलते आवागमन प्रभावित होता है.नगर निगम द्वारा कई बार हटाने के साथ स्थान भी चिन्हित किया गया. बावजूद इसके मनमानी तरीके से ठेले लगाए जा रहे है. कई जगह नगर निगम के कर्मचारियों के सह पर ही यह काम चल रहा है.
गौरतलब है कि शहर की सडक़ो की चौड़ाई अस्थाई अतिक्रमण के कारण कम हो गई है. सिरमौर चौराहा एवं समान तिराहा फ्लाई ओवर के नीचे से निकलना आसान नही होता. यहा पर हाथ ठेले से लेकर आईस्क्रीम आदि के गाड़ी नुमा ठेले खड़े होते है. इसके अलावा अवैध पार्किंग भी बनी हुई है, अक्सर जाम की स्थित बनती है. नगर निगम द्वारा कई बार सख्ती से हटाने की कार्यवाही की गई.
लेकिन उसी स्थान पर पुन: ठेला लगा लिया जाता है. नए बस स्टैण्ड से लेकर समान तिराहे तक पूरे फ्लाई ओवर के नीचे दुकाने सजी है. यही हाल सिरमौर चौराहे का है. कार्यवाही के दौरान स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन उसके अलावा भी ठेले लगाए जा रहे है. चालान की कार्यवाही के दौरान अक्सर विवाद की स्थित निर्मित होती है. कई जगह तो नगर निगम के कर्मचारी खुद छूट दिये हुए है, जिसके कारण ठेले सहित अन्य वाहन लगाए जा रहे है और जाम की समस्या होती है
