गोलीकांड कर किराए की कार से शिर्डी दर्शन करने पहुंचे थे आरोपी

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल में फिल्मी स्टाइल में मंगलवार शाम घुसकर होटल संचालक पर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी वारदात के बाद किराए की कार ली और इसके बाद शिर्डी दर्शन करने पहुंच गए थे। लोकेशन ट्रेस होने पर महनमहल पुलिस ने शिर्डी में स्थानीय पुलिस को खबर कर दी थी जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी लगते ही शहर से एक टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को शहर लेकर आ गई। आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

विदित हो कि अश्वनी पारिया 43 वर्ष निवासी गेट न. 4 ने का अभिनंदन वेज रेस्टोरेंट बस स्टैण्ड में है। अश्वनी पारिया मंगलवार दोपहर से काउंटर पर बैठे थे शाम करीब 4:22 बजे गोली विश्वकर्मा निवासी घमापुर का पिस्टाल लेकर घुसा और सीधे फायर कर दिया था पहला राउंड चला नहीं तो इसके बाद ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चला दी। होटल मालिक जान बचाने के लिए काउंटर के नीचे झुक गए थे और उन्हें गोली नहीं लग पाई थी। इसके बाद गोली चलाने वाला बाहर मोटर सायकिल मेें पहले से बैठे अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गया था।
पत्नी ने बुक की कार, बरगी से भागे महाराष्ट्र
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोलू की पत्नी ने अपने परिचित को फोन लगाया था और किराए की कार को बुक की थी। योजना के मुताबिक ड्राइवर को गोर तिराहा बुलाया कार पहुंचने के बाद वह कार में बैठी और ड्राइवर को बरगी ले गई जहां पहले से गोलू और अनुप इंतजार कर रहे थे। इसके बाद वह शिर्डी पहुंच गए थे ड्राइवर को इसकी जानकरी नहीं थी कि जिन्हें वेे शिर्डी ले जा रहा है वे गोलीकांड के आरोपी है। हालांकि बाद में पुलिस ने लोकेशन पर दोनों को दबोच लिया।
गोलू पर नौ अपराध दर्ज
गोलीकांड के मुख्य आरोपी गोलू विश्वकर्मा उर्फ महेश विश्वकर्मा 35 वर्षीय पिता सोहन विश्वकर्मा का अपराधिक रिकॉर्ड है। जिसके खिलाफ घमापुर थाने में हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट, बलवा, मारपीट, जुआ, के पूर्व से नौ अपराध दर्ज है जबकि उसके साथी अनुप केवट उर्फ बकरा 21 वर्षीय ने पहली बार क्राइम किया है।
घर के स्टोर रूम में छिपाई थी टूव्हीलर, पिस्टल
बस स्टैंड चौकी प्रभारी जगन्नाथ सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी वारदात के बाद घर पहुंचा था इसके बाद वारदात में प्रयुक्त टूव्हीलर और पिस्टल को घर के स्टोर रूम में छिपाई थी। आरोपियों को शिर्डी से गिरफ्तार कर शनिवार को शहर लाने के बाद गोलू के घर में पुलिस ने दबिश दी और स्टोर रूम से घटना मेंं प्रयुक्त टूव्हीलर और पिस्टल समेत मोबाइल जब्त कर लिया है।
टेबल में मारी लात तो जड़ा था थप्पड़
पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई कि दो अक्टूबर को गोलू अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने पहुंचा था इस दौरान उसने टेबल में लात मार दी थी, इसका विरोध वेटर ने किया था। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और वेटर ने थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद गोली ने बदला लेने की योजना बनाई थी।

Next Post

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध गैस सिलेंडर जब्त

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज रविवार को इंदौर में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला. शहर के लगभग 40 स्थानों से संचलन शुरू हुए, जिसमें 5 से 15 वर्ष की आयु के लगभग 20,000 […]

You May Like