जूते चप्पल के पांच ठेलो में लगाई आग, लाखों का नुकसान

ग्वालियर: हजीरा स्थित इंटक मंडी में गोसपुरा नंबर एक निवासी रिंकू चौहान एवं उसके भतीजे के जूते चप्पल के पांच ठेलो में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिससे रिंकू के ठेले पर रखा लाखो का सामान जलकर राख़ हों गया।

फायर बिग्रेड की गाडी ने आग पर काबू पाया। जैसे ही जनभागीदारी अध्यक्ष रामअवतार सिंह बैस को आगजनी की जानकारी लगी तो वह तत्काल साथियो सहित मोके पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को दी। ऊर्जा मंत्री ने तत्काल अधिकारियो को निर्देशित किया कि जल्द मोके पर जाकर घटना की जानकारी लें और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करें।

Next Post

अब ग्वालियर में भी नल से प्रदूषित पानी, 27 सैंपल में सीवर समेत 33 तरह के बैक्टीरिया मिले

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर: इंदौर में गंदा पानी पीने से दर्जनों मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के बाद अब ग्वालियर में भी पानी की यही तस्वीर सामने आ रही है. नगर निगम ने शहर में अलग-अलग जगहों से पानी के सैंपल लिए, जिनकी जांच में 27 सैंपल में 33 तरह के […]

You May Like