भोपाल। वार्ड 42, जोन 10, सरदार मोहल्ले में सरकारी जमीन पर बने एक शौचालय और लोहे की सीढ़ी को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग इसका विरोध करने के लिए जमा हो गए।यह घटना भोपाल में अतिक्रमण हटाने के अभियान का हिस्सा है, जो पिछले कुछ समय से चल रहा है। नगर निगम का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। इस अवैध निर्माण के कारण बाकी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
इनका कहना है
इससे पहले कई बार लिखित में आवेदन दे कर आ चुके थे, पर इसके बावजूद भी किसी ने निगम की एक बात नहीं मानी जिसके कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी और निगम की कार्रवाई इसी तरफ आगे जारी रहेगी
शैलेन्द्र भदौरिया, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम भोपाल
