शाहपुरा में है शाम के समय ट्रैफिक जाम की समस्या

भोपाल। शाहपुरा इलाके में शाम के समय भीषण ट्रैफिक जाम रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यस्ततम समय होने के कारण, शाहपुरा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जो काफी समय तक जस की तस बनी रहती है। शाम लगभग 5 बजे से ही शाहपुरा के मुख्य चौराहों और सड़कों पर वाहनों का दबाव बढऩा शुरू हो जाता है। जिसमे स्कूल की बसें, दफ्तर से आने वाले कर्मचारियों की गाडिय़ां और अन्य वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण से बाहर होने लगती है। कुछ ही देर में शाहपुरा क्षेत्र, कोलार रोड की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जाम हो जाता है। जिससे आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर ट्रैफिक जाम के दौरान यातायात पुलिस का रहना जरुरी है।

इनका कहना है

*शाम का ट्रैफिक जाम रोज़ की बात हो गई है, यातायात सिग्नल केवल नाम के है, कोई इसका पालन नहीं करता और ना ही मौके पर पुलिस दिखाई देती है.

संजय मेहरा, वाहन चालक

*शाम के समय अक्सर पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहते है, पर सिपाहियों की संख्या काफी कम होती है जिस वजह से ट्रैफिक क्लियर करवाने में समय लगता है, ज्यादा ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की संख्या बढ़ाई जाएगी।

अजय बाजपेयी, एसीपी, यातयात पुलिस

Next Post

छोटे तालाब में मिल रही नालों की गंदगी, पानी हो रहा दूषित

Fri May 2 , 2025
भोपाल। छोटा तालाब इन दिनों नालों और सीवेज के गंदे पानी के मिलने से प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या ने न केवल तालाब के पारिस्थितिकी तंत्र को खतरे में डाल दिया है। छोटा तालाब,पुराने शहर के रहवासियों के लिए शुरू से ही एक महत्वपूर्ण जल स्रोत रहा है। जिसके […]

You May Like