दिवंगत निरीक्षक को नम आंखों से अंतिम विदाई

जबलपुर। पुलिस कन्ट्रोल रूम में कार्यरत निरीक्षक रविन्द्र सिंह का शनिवार को नागपुर में निधन हो गया। जिसकी खबर लगते ही पुलिस महकमें, परिजनों समेत पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

अपरान्ह पुलिस लाईन में स्व. निरीक्षक रविन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को जबलपुर पुलिस द्वारा सलामी दी गयी। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक एस.बी. आशीष खरे, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संजय साहू द्वारा पुष्पचक्र अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी। 2 मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से शोकाकुल परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति देने प्रार्थना की गयी।

Next Post

सोना चांदी में मजबूती

Sat Mar 15 , 2025
इंदौर, 15 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में तेजी हुई। आज सोना 1000 रुपये तथा चांदी 900 रुपये ऊंची बिकी। सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2983 डालर व चांदी 3380 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर […]

You May Like