पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला


इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के बजरंग कांकड़ में बच्चे के एडमिशन को लेकर पति पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने घर पहुंचकर एक व्यक्ति से मारपीट कर दी. हमले में उसके सिर पर नुकीली वस्तु से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बजरंग नगर कांकड़ में रहने वाला 39 वर्षीय फरियादी संतोष महतो का अपनी पत्नी चिंता देवी से बच्चे के एडमिशन को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली आशा देवी ने दुलारी बाई से जाकर कहा कि संतोष उसके बारे में गाली गलौज कर रहा है.

इसके बाद दुलारी बाई, उसकी बेटी लाली और बेटा साधू संतोष के घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर तीनों ने संतोष के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान लाली ने किसी नुकीली वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर में चोट लगने के साथ खून बहने लगा. थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जमीन विवाद में क्रूरता की हदें पार: कोर्ट का फैसला पक्ष में आने पर बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला

Tue Jun 30 , 2026
छतरपुर: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नदगांय बट्टन में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों […]

You May Like