थाने के सामने भिड़े दो संगठन, महिलाओं ने भांजी लाठियां

जबलपुर। ओमती थाने के सामने मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कुशवाहा जन जागृति विकास समिति एवं सम्राट अशोक क्रांति सेना मानसभवन की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपने आए थे। ज्ञापन देने के बाद संगठन लौट रहा था तभी हाईकोर्ट चौराहे की ओर से लाठी लेकर महिला- पुरूष आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट का बचाव करने में भगदड़ मच गई थी। मौके पर कुछ लोगों ने लाठियां छीनकर आरोपियों पर हमला किया था। उधर, यह सामने आया कि अचानक हुए इस हमले में पुलिस दोनों ओर के लोगों को बचाने में लग गई थी। पुलिस का कहना है कि घायलों को मुआहिजा के लिए अस्पताल भेजा है, मामले की जांच की जा रही है। अपरान्ह तक दोनों ओर से कोई भी शिकायत नहीं आई थी।

Next Post

बम्होरी में झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा, क्लिनिक सील; दवाएं जब्त

Tue Nov 25 , 2025
सिलवानी। बम्होरी कस्बा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापामार कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दवाएं जप्त कीं। जांच के दौरान तथाकथित डॉक्टर के पास किसी भी प्रकार की मेडिकल डिग्री, डिप्लोमा या शिक्षा से […]

You May Like